पी.सी. महालनोबिस की जयंती पर गूगल ने समर्पित किया डूडल - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, July 8, 2018

पी.सी. महालनोबिस की जयंती पर गूगल ने समर्पित किया डूडल

पी.सी. महालनोबिस की जयंती पर गूगल ने समर्पित किया डूडल

आज उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पी सी महालनोबिस की 125 वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मृति सिक्का और पांच रुपये का नया सिक्का जारी करेंगेGoogle dedictaes doodle on birth anniversary of pc mahalanobis


नई दिल्लीः गूगल ने शुक्रवार को मशहूर भारतीय सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर उन्हें डूडल समर्पित किया है. महालनोबिस को भारत में सांख्यिकी विज्ञान का जनक माना जाता है. महालनोबिस ने 1931 में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की थी. आज पी सी महालनोबिस की 125 वीं जयंती है.

इसके अलावा आज उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पी सी महालनोबिस की 125 वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मृति सिक्का और पांच रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे.

उन्होंने केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ), राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) और वार्षिक सर्वेक्षण उद्योग (एएसआई) की स्थापना में भी मदद की थी.

गूगल ने महालनोबिस की 125वीं जयंती के मौके पर डूडल समर्पित कर उन्हें याद किया है. उन्होंने देश को आजादी मिलने के तुरंत बाद जनसंख्या अध्ययन, फसल उत्पादन जैसे विषयों में बेहतर तरीके से माप करने की दिशा में योगदान दिया. महालनोबिस के जन्मदिन 29 जून को भारत में 'सांख्यिकी दिवस' मनाया जाता है. उन्होंने अपनी अनुमान तकनीक को विकसित करने के लिए, मानव विज्ञान, भौतिकी और अर्थशास्त्र आदि विषयों का इस्तेमाल किया.

वह सांख्यिकीय माप 'महालनोबिस दूरी' के लिए जाने जाते हैं, जो जनसंख्या संबंधी आंकड़ों को इकट्ठा करने में उपयोग में लाया जाता है. कैम्ब्रिज के किंग्स कॉलेज में गणित का अध्ययन करने वाले महालनोबिस 1953 से 1967 तक भारत के योजना आयोग के सदस्य रहे और उन्होंने देश की दूसरी पंचवर्षीय योजना को निर्देशित किया था. महालनोबिस का 28 जून, 1972 को निधन हो गया.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages