डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के न्यूनतम स्तर 68.95 पर पहुंचा - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, July 8, 2018

डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के न्यूनतम स्तर 68.95 पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के न्यूनतम स्तर 68.95 पर पहुंचा

कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम के बढ़ने तथा बढ़ते चालू खाता घाटा को लेकर चिंताओं ने विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की विचार को प्रभावित किया.Rupee closes at record low of 68.94 against US dollar


नई दिल्ली: बाजार से पूंजी निकासी की चिंताओं और डॉलर की जोरदार मांग के कारण भारतीय रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और यह 68.95 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. रुपये का यह न्यूनतम स्तर है.  कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम के बढ़ने तथा बढ़ते चालू खाता घाटा को लेकर चिंताओं ने विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की विचार को प्रभावित किया.

ऐसा माना जा रहा है कि मुद्रा बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक के बीच में आने के बाद देर दोपहर के कारोबार में रुपये को संभाला और इसे 69 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर तक नीचे जाने से रोका.  अंतर बैंकिग विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में रुपया 68.80 रुपये पर काफी कमजोर खुला और मध्य दोपहर के कारोबार में 69.01 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे जाने के बाद अंत में 21 पैसे यानी 0.31 प्रतिशत की हानि दर्शाता 68.95 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

पिछले दो दिनों में रुपये में 38 पैसों की गिरावट आई है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages