ब्रिटेन की अदालत ने माल्या से कहा: भारतीय बैंकों को लागत चुकाओ - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 16, 2018

ब्रिटेन की अदालत ने माल्या से कहा: भारतीय बैंकों को लागत चुकाओ

ब्रिटेन की अदालत ने माल्या से कहा: भारतीय बैंकों को लागत चुकाओ

उन्होंने भारतीय अदालत की इस व्यवस्था को सही ठहराया कि भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाला 13 भारतीय बैंकों का समूह माल्या से लगभग 1.145 अरब पौंड की वसूली का हकदार है.


Britain court said to Mallya pay the cost of Indian Banks
लंदनः ब्रिटेन की एक अदालत ने भारत के बैंकों का कर्ज लेकर भागे हुए कारोबारी विजय माल्या से कहा है वह 13 भारतीय बैंकों को उसके साथ कानूनी लड़ाई में हुई लागत मद में कम से कम 2 लाख पौंड (लगभग 1.81 करोड़ रुपये) का भुगतान करे. ये बैंक माल्या से अपने बकाया कर्ज की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

न्यायाधीश एंड्रयू हेनशॉ ने पिछले महीने माल्या की संपत्तियों को कुर्क करने के एक विश्वव्यापी आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय अदालत की इस व्यवस्था को सही ठहराया कि भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाला 13 भारतीय बैंकों का समूह माल्या से लगभग 1.145 अरब पौंड की वसूली का हकदार है. इस आदेश के तहत अदालत ने माल्या से कहा कि वह ब्रिटेन में विश्वव्यापी कुर्की आदेश और कर्नाटक के कर्ज वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के फैसले के रजिस्ट्रेशन मद में लागत का भुगतान करे.

बैंक की लागत का भुगतान करने का आदेश
मामले की जानकारी रखने वाले एक कानूनी विशेषज्ञ ने कहा , अदालत ने माल्या को आदेश दिया कि बैंक की लागत का भुगतान किया जाए. मानक आदेश है कि अगर सम्बद्ध पक्ष भुगतान की जाने वाली राशि को लेकर सहमत नहीं हुए तो अदालत इसका आकलन करेंगे.' अदालत द्वारा आकलन का लागत एक अलग प्रक्रिया है जो कि विशेष जज (लागत) के समक्ष अन्य अदालती सुनवाई के साथ समाप्त होगी. लेकिन इस बीच माल्या को कानूनी लागत जवाबदेही के मद में 2 लाख पौंड का पेमेंट करना ही होगा. ’

संपत्तियों को कुर्क करने के विश्वव्यापी आदेश को पलटने से इनकार
न्यायाधीश हेनशॉ ने आठ मई को अपने फैसले में माल्या की संपत्तियों को कुर्क करने के विश्वव्यापी आदेश को पलटने से इनकार कर दिया.

उन्होंने इस बारे में भारत की एक अदालत के उस आदेश को सही ठहराया कि 13 बैंकों के समूह को माल्या से लगभग 1.145 अरब पौंड की वसूली का अधिकार है. इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक , बैंक आफ बड़ौदा , कॉरपोरेशन बैंक , फेडरल बैंक , आईडीबीआई बैंक , इंडियन ओवरसीज बैंक , जम्मू कश्मीर बैंक , पंजाब एंड सिंध बैंक , पंजाब नेशनल बैंक , स्टेट बैंक आफ मैसूर , यूको बैंक , यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया व जेएम फिनांशल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल है.

बता दें कि भारत से भागे माल्या पर भारतीय बैंकों को लगभग 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है. वह खुद को भारत प्रत्यार्पित किए जाने के खिलाफ एक अलग मामला लड़ रहे हैं. इस मामले में लंदन की एक अदालत में अंतिम सुनवाई अगले महीने होनी है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages