विदेशी मुद्रा भंडार 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413 अरब डॉलर हुआ - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 16, 2018

विदेशी मुद्रा भंडार 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413 अरब डॉलर हुआ

विदेशी मुद्रा भंडार 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413 अरब डॉलर हुआ

इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छू गया था.


Forex reserve increased 87.95 crore dollar reached at 413 Billion dollar
नई दिल्लीः आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर आई है और देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ जून को खत्म हफ्ते में 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413 अरब डॉलर हो गया. इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 59.37 करोड़ डॉलर घटकर 412.230 अरब डॉलर रह गया था.

इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छू गया था. इसने आठ सितंबर 2017 को पहली बार 400 अरब डॉलर के स्तर को लांघा था लेकिन उसके बाद से इसमें उतार चढ़ाव बना रहा है.

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा , यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां-फॉरेन करेंसी एसेट (एफसीए) 87.54 करोड़ डॉलर बढ़कर 388.391 अरब डॉलर हो गया. आंकड़े दिखाते हैं कि समीक्षाधीन हफ्ते में देश का सोने का भंडार 21.189 अरब डॉलर पर बिना किसी बदलाव के बना रहा.

रिजर्व बैंक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 18 लाख डॉलर बढ़कर 1.499 अरब डॉलर हो गया.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages