ग्लोबल बाजारों में तेजी के रुख से सोने के दाम बढ़े, चांदी में बड़ी गिरावट - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 24, 2018

ग्लोबल बाजारों में तेजी के रुख से सोने के दाम बढ़े, चांदी में बड़ी गिरावट

ग्लोबल बाजारों में तेजी के रुख से सोने के दाम बढ़े, चांदी में बड़ी गिरावट

बाजार सूत्रों ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर मजबूत रुख के साथ लोकल कारोबारियों की लगातार खरीदारी से हाजिर बाजार में सोने के भाव में तेजी देखी गयी.


Due to Global Demand Gold Prices are slightly UP Today
नई दिल्लीः मजबूत ग्लोबल रुख के बीच लोकल ज्वैलर्स की लिवाली से आज लगातार दूसरे दिन सोने में मजबूती रही. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 15 रुपये बढ़कर 31,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

क्यों आई सोने में तेजी
बाजार सूत्रों ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर मजबूत रुख के साथ लोकल कारोबारियों की लगातार खरीदारी से हाजिर बाजार में सोने के भाव में तेजी देखी गयी. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 फीसदी बढ़कर 1268.90 डॉलर प्रति औंस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में , 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 15-15 रुपये बढ़कर क्रमश: 31,600 रुपये और 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. इससे पहले कल भी सोना 15 रुपये चढ़ा था. हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति यूनिट पर ही टिकी रही.

चांदी के दाम
वहीं सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी 250 रुपये सुधरकर वापस 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गयी. चांदी हाजिर 250 रुपये बढ़कर 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 200 रुपये चढ़कर 39,795 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी 0.89 फीसदी बढ़कर 16.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश : 76,000 और 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर टिके रहे.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages