नीरव मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर सकता है इंटरपोल - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 24, 2018

नीरव मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर सकता है इंटरपोल

नीरव मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर सकता है इंटरपोल

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इंटरपोल को जो दस्तावेज उपलब्ध कराये हैं उनमें मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा जारी गैरजमानती वारंट और इस मामले में दायर आरोपपत्रों की जानकारी सहित अन्य शामिल हैं.


interpol could issue red corner notice to Nirav Modi
नई दिल्लीः भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ आज इंटरपोल के रेड कार्नर नोटिस जारी करने की संभावना है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी दो अरब डॉलर के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से संतुष्ट है. सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इंटरपोल को जो दस्तावेज उपलब्ध कराये हैं उनमें मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा जारी गैरजमानती वारंट और इस मामले में दायर आरोपपत्रों की जानकारी सहित अन्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग एजेंसी दस्तावेजों से संतुष्ट है और अब वह सीबीआई के आग्रह को आगे बढाने वाली है.

सूत्रों ने कहा कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है और रेड कार्नर नोटिस आज या अगले हफ्ते की शुरुआत में जारी हो सकता है , बशर्ते आखिरी समय में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा जाए , हालांकि इसकी संभावना बहुत कम हैं. सरकार में मौजूद सूत्रों ने कहा कि नीरव मोदी के कई पासपोर्ट के मुद्दे पर चर्चा के लिये विदेश मंत्रालय, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों की बैठक आज हो सकती है.

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने 15 फरवरी को इंटरपोल के जरिये जारी ‘डिफ्यूशन नोटिस’ के माध्यम से नीरव मोदी के आवागमन का पता करने का प्रयास किया लेकिन उसे सीमित जानकारी ही मिल पायी क्योंकि केवल ब्रिटेन ने सीबीआई के आग्रह पर जानकारी दी.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages