पेट्रोल आज 9 पैसे सस्ताः जानें आज के पेट्रोल-डीजल के दाम
बीते 5 दिनों में देखा जाए तो पेट्रोल के दाम में 32 पैसे की कमी आई है. इससे पहले 29 जून को पेट्रोल के दाम 78.43 रुपये थे जो आज यानी 3 जून को 78.11 रुपये हो गए हैं.

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से आम जनता को कोई बड़ी राहत मिलती नहीं दिख रही है. आज भी सबह जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किया तो पेट्रोल सिर्फ 9 पैसे सस्ता किया है. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 9 पैसे कम होकर 78.11 पैसे हो गई है जो कल 78.20 पैसे थी.
हालांकि बीते 5 दिनों में देखा जाए तो पेट्रोल के दाम में 32 पैसे की कमी आई है. इससे पहले 29 जून को पेट्रोल के दाम 78.43 रुपये थे जो आज यानी 3 जून को 78.11 रुपये हो गए हैं.
देश के अन्य राज्यों में पेट्रोल के दाम
आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्राइज रिवीजन के बाद कोलकाता में पेट्रोल का दाम 80.84 रुपये से 9 पैसे सस्ता होकर 80.75 पर आ गया है और आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85.92 रुपये हो गए हैं जो कल 86.01 रुपये पर थे. वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 81.09 रुपये हो गए हैं जो कल 81.19 रुपये थे.

डीजल के दाम में नहीं हुई कोई कटौती
इसके अलावा डीजल के दाम में आज कोई कटौती नहीं की गई और ये कल के भाव पर ही स्थिर है. दिल्ली में डीजल 69 रुपये 11 रुपये, कोलकाता में 71 रुपये 66 पैसे, मुंबई में 73 रुपये 58 पैसे और चेन्नई में 72 रुपये 97 पैसे पर मिल रहा है.

वहीं बीते 5 दिनों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में डीजेल के दाम में 20 पैसे की कुल कमी देखी जा चुकी है. 29 मई को दिल्ली में डीजल की कीमत 69 रुपये 31 पैसा थी जो आज 3 जून को 69 रुपये 11 पैसे पर आ चुकी है यानी कुल 20 पैसे की कमी 5 दिनों में डीजल में आ चुकी है.
हालांकि, कर्नाटक चुनाव के बाद जब लगातार 16 दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गईं तो 3.80 रुपये की बढ़ोतरी यानी रोजाना 12.5 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार 14 मई 2018 से 29 मई 2018 के बीच पेट्रोल के दाम में 3.80 रुपये का इजाफा किया गया था.
No comments:
Post a Comment