अप्रैल महीने में 21.7 प्रतिशत बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 3, 2018

अप्रैल महीने में 21.7 प्रतिशत बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या

अप्रैल महीने में 21.7 प्रतिशत बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या

इस अप्रैल में घरेलू यात्रियों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों की संख्या 10.2 फीसदी बढ़ी है. कुल 2.822 करोड़ यात्रियों ने हवाई सफर किया.


21.7 percent increase in travelers via flights observed in April
नई दिल्ली: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक , भारतीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस साल इसी महीने के दौरान 21.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

एएआई ने कहा कि इस अप्रैल में घरेलू यात्रियों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों की संख्या 10.2 फीसदी बढ़ी है. कुल 2.822 करोड़ यात्रियों ने हवाई सफर किया.

सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना का भी फायदा हुआ है, जिसमें छोटे शहरों ने भी यात्रियों की कुल संख्या में योगदान देना शुरू कर दिया है.
शिलांग , शिमला , बठिंडा , लुधियाना , पठानकोट , मैसूरू , सलेम, पठानकोट समेत कई शहरों में पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल में यात्रियों की आवाजाही अच्छी रही.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages