ओला के लिए बुरी खबर, 2016-17 में घाटा बढ़कर 4898 करोड़ रुपये हुआ - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 14, 2018

ओला के लिए बुरी खबर, 2016-17 में घाटा बढ़कर 4898 करोड़ रुपये हुआ

ओला के लिए बुरी खबर, 2016-17 में घाटा बढ़कर 4898 करोड़ रुपये हुआ

ओला का परिचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजी की एकीकृत शुद्ध आय में 70 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

OLA record loss of 4898 crore rupees in 2016-17
नई दिल्ली: कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला की आय बढ़ने के बावजूद उसकी घाटे में तेज बढ़ोतरी हुई है. ओला को वित्त वर्ष 2016-17 में 4897.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. 2015-16 में उसका घाटा 3147.9 करोड़ रुपये था. वहीं , पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले उसकी कुल आय में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

रजिस्टर ऑफ कंपनीज में पेश दस्तावेजों के अनुसार , ओला का परिचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजी की एकीकृत शुद्ध आय में 70 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आय 2015-16 में 810.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 2016-17 में 1,380.7 करोड़ रुपये हो गयी. हालांकि ओला ने भेजे गए ई-मेल का कोई जबाव नहीं दिया है.

रिसर्च फर्म टोफलर की संस्थापक आंचल अग्रवाल ने कहा कि 1000 करोड़ रुपये के एकबारगी नुकसान से नतीजे खराब रहे. ई-कॉमर्स कंपनियों के तर्ज पर उसके विज्ञापन खर्च में 35 फीसदी की गिरावट हुई है.

बाजार अनुसंधान कंपनी टोफ्लर को मिले दस्तावेज के मुताबिक , ओला को वित्त वर्ष 2016-17 में वित्तीय प्रतिभूतियों की कीमतों की वजह से 1095.3 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ. कंपनी का कर्मचारी खर्च करीब 24 फीसदी बढ़कर 572.1 करोड़ रुपये रहा जबकि ब्याज खर्च बढ़कर 28.7 करोड़ रुपये हो गया.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages