गजबः कबाड़ी के पास मिले लगभग 2000 आधार कार्ड - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 14, 2018

गजबः कबाड़ी के पास मिले लगभग 2000 आधार कार्ड

गजबः कबाड़ी के पास मिले लगभग 2000 आधार कार्ड

पुलिस ने बताया कि किसी व्यक्ति ने कबाड़ी को पुराने अखबार बेचे थे और अखबारों के ढेर में एक बोरे में लगभग 2000 आधार कार्ड पाये गये है.


2000 Aadhar Card found from a Tatter in Jaipur
नई दिल्ली: जिस आधार कार्ड को आपकी पहचान साबित करने, आपकी कई सारी सरकारी सेवाओं का फायदा लेने के लिए बेहद जरुरी माना जा रहा है उससे जुड़ी ये खबर आपको चौंका देगी. जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में आज कबाड़ी की एक दुकान से लगभग 2000 आधार कार्ड मिले है. पुलिस ने बताया कि किसी व्यक्ति ने कबाड़ी को पुराने अखबार बेचे थे और अखबारों के ढेर में एक बोरे में लगभग 2000 आधार कार्ड पाये गये है.


थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि बोरा आधार कार्ड पोस्ट के जरिये बांटने वाला पार्सल जैसा मालूम होता है. आधार कार्ड को स्थानीय क्षेत्र में बांटा जाना था, लेकिन इसकी जांच की जा रही है कि आधारकार्ड का बोरा सामान्य पोस्ट आफिस कार्यालय से कबाड़ी के पास कैसे पहुंचा. कबाड़ का काम करने वाले इमरान को जब आधार कार्ड का बोरा मिला तो उन्होंने इस बारे में स्थानीय लोगों और जयपुर नगर निगम के पार्षद इकरामुद्दीन को बताया.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages