गो एयर का सस्ते टिकट का ऑफरः 1299 रुपये में करें हवाई सफर - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 7, 2018

गो एयर का सस्ते टिकट का ऑफरः 1299 रुपये में करें हवाई सफर

गो एयर का सस्ते टिकट का ऑफरः 1299 रुपये में करें हवाई सफर

गो एयर अपने ग्राहकों के लिए सस्ते किरायों का ऑफर लेकर आई है. इसमें कपंनी ने सिर्फ 1299 रुपये में सभी टैक्स सहित मॉनसून सेल ऑफर निकाला है.


Go Air launches cheap tickets offer, 1299 rupees per ticket
नई दिल्लीः इस मानसून सीजन में अगर आप घूमने जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. लो कॉस्ट एयरलाइन गो एयर अपने ग्राहकों के लिए सस्ते किरायों का ऑफर लेकर आई है. इसमें कपंनी ने सिर्फ 1299 रुपये में सभी टैक्स सहित मॉनसून सेल ऑफर निकाला है. गो एयर की मॉनसून-ऑन-द-गो सेल की शुरुआत सोमवार रात 12 बजे यानी 5 जून से हो चुकी है और ये ऑफर 7 जून तक के लिए है. यानी आज और कल आप सस्ते टिकट बुक करा सकते हैं.

ऑफर की खास बातें
इसकी बुकिंग तारीख 5 जून से 7 जून के बीच हैं और यात्री इन सस्ते टिकटों पर 24 जून से 30 सितंबर 2018 के बीच सफर कर सकते हैं. ये ऑफर कंपनी के सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. इस ऑफर के तहत टिकट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे. ये टिकट नॉन रिफंडेबल और नॉन ट्रांसफरेबल होंगे. हालांकि फीस और चार्जेज रिफंडेबल होंगे.


ये ऑफर गो एयर के चल रहे किसी और ऑफर के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है और ऑफर अलग-अलग रूटों पर अलग-अलग तरीके से लागू हो सकता है. ये ऑफर शिशुओं के लिए की जाने वाली बुकिंग पर लागू नहीं होगा. ऑफर के तहत सीट मौजूदा उपलब्धता के आधार पर होगी.

दरअसल मानसून सीजन घरेलू एयरलाइन कंपनियों के लिए कम भीड़भाड़ वाला और हल्का रहता है लिहाजा इस दौरान कंपनियां सस्ते हवाई टिकटों के ऑफर निकालते हैं.

गो एयर 23 गंतव्यों पर 1544 उड़ानों हर हफ्ते ऑपरेशनल करती है. इसके डेस्टिनेशन में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकता, लखनऊ, बागडोगरा, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, चंडीगढ़, गुवाहाटी, गोवा, कोच्चि, लेह, जम्मू, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और हैदराबाद शामिल हैं. कंपनी के ऑफर के तहत हर डेस्टिनेशन के लिए सस्ते किरायों पर हवाई टिकट बुक कराए जा सकते हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages