लगातार 10वें साल नहीं बढ़ाया मुकेश अंबानी ने अपना वेतनः मिलेगी 15 करोड़ रुपये की सैलरी - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 9, 2018

लगातार 10वें साल नहीं बढ़ाया मुकेश अंबानी ने अपना वेतनः मिलेगी 15 करोड़ रुपये की सैलरी

लगातार 10वें साल नहीं बढ़ाया मुकेश अंबानी ने अपना वेतनः मिलेगी 15 करोड़ रुपये की सैलरी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी को सैलरी, भत्तों, अतिरिक्त सुविधाओं और कमीशन को मिलाकर कुल 15 करोड़ रुपये का मेहनताना मिलेगा.


Mukesh Ambani kept his salary unchanged for 10th consecutive year
नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार 10वें साल अपनी वेतन यानी सैलरी में कोई इजाफा नहीं किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के तौर पर उनको इस साल भी 15 करोड़ रुपये का वेतन मिलेगा. कंपनी ने सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि श्री अंबानी का फैसला उनकी प्रबंधकीय स्तर पर वेतन के लेकर संयम दिखाने की व्यक्तिगत सोच को दिखाता है जो काफी प्रशंसनीय है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी को सैलरी, भत्तों, अतिरिक्त सुविधाओं और कमीशन को मिलाकर कुल 15 करोड़ रुपये का मेहनताना मिलेगा. उन्होंने इस साल भी अपने वेतन में कोई इजाफा न करने का फैसला लेकर अपने मैनेजेरियल लेवल पर भी व्यक्तिगत संयम का परिचय दिया है.

फोर्ब्स की विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर आते हैं और उनकी संपत्ति 40.1 अरब डॉलर बताई गई है. साल 2018 में उनकी संपत्ति में 16.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इस तरह देखा जाए तो वो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. लगातार 10 सालों से वेतन में बढ़ोतरी न करने के बावजूद उनका ये रुतबा कायम है. दुनिया के 2208 अरबपतियों में से 19वें स्थान पर आकर उन्होंने विश्व के कई नामचीन धनाढ्य लोगों को पीछे छोड़ दिया है. साल 2017 में देखें तो वो कुल 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 33वें स्थान पर थे.

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 121 अरबपति हैं और उनमें से मुकेश अंबानी सबसे धनवान हैं. वहीं साल 2017 में देश में अरपबतियों की संख्या 102 थी.

दुनिया के सबसे अमीर इंसान की बात की जाए तो वो अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं और उनकी संपत्ति 112 अरब डॉलर आंकी गई है. उन्होंनें साल 2018 की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया जिनकी कुल दौलत 90 अरब डॉलर पर रही थी.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages