लगातार चौथे दिन गिरे सोने के दाम, चांदी की चमक भी हुई कम - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 4, 2018

लगातार चौथे दिन गिरे सोने के दाम, चांदी की चमक भी हुई कम

लगातार चौथे दिन गिरे सोने के दाम, चांदी की चमक भी हुई कम

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेतों के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की ओर से मांग घटने के चलते सोने की कीमत पर दबाव देखा गया है.


Gold prices down continues 4th day, silver also decline
नई दिल्लीः सर्राफा बाजार में रोजाना कम मात्रा में सोने के दाम में गिरावट आ रही है. लगातार चौथे दिन सोने के दाम में गिरावट देखी गई है. आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच स्थानीय ज्वैलर्स की मांग गिरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपये गिरकर 31,360 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया.

क्या है सोने में गिरावट के पीछे की वजह
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेतों के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की ओर से मांग घटने के चलते सोने की कीमत पर दबाव देखा गया है.

दिल्ली और वैश्विक बाजार में सोने के दाम
दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 40-40 रुपये गिरकर 31,360 रुपये और 31,210 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. पिछले तीन दिन में इसमें 250 रुपये की गिरावट आ चुकी है. वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोने का दाम 0.87 फीसदी घटकर 1241.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. हालांकि, सोने की आठ ग्राम की गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर बनी रही.

चांदी के कैसे रहे दाम
इसी प्रकार चांदी के भाव भी 50 रुपये गिरकर 40,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं. इसकी मुख्य वजह सिक्का बनाने वाली इंडस्ट्रियल यूनिट्स की मांग घटना है. चांदी तैयार का भाव 50 रुपये टूटकर 40,300 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी आधारित चांदी का भाव 95 रुपये टूटकर 38,945 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा 75,000 रुपये लिवाली और 76,000 रुपये बिकवाली प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा. वैश्निक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.71 फीसदी घटकर 15.82 डॉलर प्रति औंस रह गया है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages