विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को मिल रही है जो इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराते हैं. - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 1, 2018

विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को मिल रही है जो इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराते हैं.

काउंटर से वेटिंग टिकट लेने वाले यात्री भी वैकल्पिक ट्रेनों में पा सकते हैं कंफर्म सीट

विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को मिल रही है जो इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराते हैं.





नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया कदम उठाया है. रेलवे ने आरक्षण फॉर्म में कुछ बदलाव किए हैं जिससे काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री भी ट्रेनों की ‘विकल्प’ स्कीम का फायदा उठा सकेंगे. ‘विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को मिल रही है जो इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराते हैं.

वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को कंफर्म टिकट मुहैया कराने और ट्रेनों में मौजूद जगह का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा सके इसके लिए 2015 में 'ऑल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन स्कीम-विकल्प’ की शुरुआत की गई थी. यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए शुरू की गई थी.

इस योजना के तहत, किसी ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्री वैकल्पिक ट्रेनों में कंफर्म टिकट चुन सकते हैं.

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'यदि यात्रियों द्वारा ‘विकल्प’ की सुविधा का लाभ लिया जाता है तो उन्हें 12 घंटे, 24 घंटे, 48 घंटे के भीतर प्रस्थान करने वाली वैकल्पिक ट्रेनों की अपनी पसंद बतानी होगी. यात्रियों को अपने रिजर्वेशन फॉर्म में अपना आधार नंबर बताने का ऑप्शन भी दिया गया है.'

इसके पहले खबर आई थी कि भारतीय रेलवे की वेबसाइट IRCTC पर यात्रियों को ट्रेन के कंफर्म टिकट से जुड़ा अनुमान जताने वाली एक सेवा शुरू की जा रही है. इससे यात्रियों को पता चल सकेगा कि उनके वेटिंग लिस्ट के टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है.

इस नए फीचर से यात्रियों को अपने वेटिंग लिस्ट के टिकट के कन्फर्म होने की संभावना से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी. यह सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) द्वारा विकसित किए गए नये एल्गोरिदम पर आधारित होगा.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages