जेट एयरवेज का हवाई यात्रियों को तोहफाः उत्तर प्रदेश में भी शुरू करेगी सर्विस - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 14, 2018

जेट एयरवेज का हवाई यात्रियों को तोहफाः उत्तर प्रदेश में भी शुरू करेगी सर्विस

जेट एयरवेज का हवाई यात्रियों को तोहफाः उत्तर प्रदेश में भी शुरू करेगी सर्विस

एयरलाइंस देश के 44 शहरों में रीजनल एयर कनेक्टिविटी सेवा संचालित कर रही है और कल से इलाहाबाद ऐसा 45वां शहर बन जाएगा.

BJet Airways will start flight services from Uttar Pradesh
नई दिल्लीः आम आदमी का हवाई सफर का सपना पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के तहत जेट एयरवेज कल से उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं शुरू करेगा. जेट एयरवेज के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी एयरलाइंस देश के 44 शहरों में रीजनल एयर कनेक्टिविटी सेवा संचालित कर रही है और कल से इलाहाबाद ऐसा 45वां शहर बन जाएगा. उत्तर प्रदेश से उड़ान योजना के तहत इस सर्विस की शुरुआत होगी.


इलाहाबाद से दिल्ली के लिए सेवाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद है और जेट एयरवेज की वेबसाइट पर इसकी खोज करने पर 1 घंटा 30 मिनट से लेकर 2-2.5 घंटे तक की अवधि के फ्लाइट दिखा रहा है. हालांकि अभी इन फ्लाइट्स के लिए किरायों का खुलासा जेट एयरवेज ने नहीं किया है.


बरेली में भी जल्द शुरुआत होगी एयरलाइन सेवाएं
जेट एयरवेज ने कहा कि उनकी कंपनी जल्द ही बरेली से भी क्षेत्रीय विमानन सेवा शुरू करेगी. बरेली के हवाई अड्डे पर अभी कंस्ट्रक्शन जारी है. उसके मुकम्मल होते ही उड़ान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी.


अग्रवाल ने बताया कि पूरे भारत में सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने ही अब तक हवाई यात्रा की है. बाकी 98 फीसदी लोग अभी भी इस सफर के आनंद से वंचित हैं, लिहाजा अगले 18-20 साल तक 'जॉय ऑफ फ्लाइंग' की परिकल्पना कायम रहेगी. अग्रवाल ने कहा कि उनकी कंपनी की कोशिश है कि वह उत्तर प्रदेश को अपना बड़ा बेस बनाए. पिछले दो साल के दौरान खाड़ी देशों में जाने वालों में उत्तर प्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा रही है.


पिछले तीन साल के दौरान उत्तर प्रदेश से घरेलू सफर में 60 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय सफर में 24 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसका मुख्य कारण हवाई टिकट का किफायती होना है. अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी की कोशिश सिर्फ मेट्रो से मेट्रो शहरों को जोड़ने का नहीं बल्कि छोटे शहरों को भी ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट करने का है.

जेट एयरवेज का मानना है कि हवाई संपर्क अच्छा होने से अगले साल इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेले पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि हवाई संपर्क जोड़ने से आप दुनिया की पहुंच वाले नक्शे में आ जाते हैं. अग्रवाल ने उड़ान योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages