क्या जुलाई, अगस्त में फिर होने वाली है बैंक हड़ताल ! - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 13, 2018

क्या जुलाई, अगस्त में फिर होने वाली है बैंक हड़ताल !

क्या जुलाई, अगस्त में फिर होने वाली है बैंक हड़ताल !

बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच यूएफबीयू ने कर्मचारियों के वेतन में महज दो फीसदी बढ़त के खिलाफ जुलाई और अगस्त में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.

Bank union warned about strong agitation in JulY-August
नई दिल्लीः अभी हाल ही में बैंक यूनियनों ने 30 और 31 मई को देशव्यापी हड़ताल की थी और इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर आने वाले महीने में बैंक के आंदोलन के जोर पकड़ने की संभावना बन रही है. बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच यूएफबीयू ने कर्मचारियों के वेतन में महज दो फीसदी बढ़त के खिलाफ जुलाई और अगस्त में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.


बैंक कर्मचारियों ने 30 और 31 मई को हड़ताल की थी जिसको लेकर यूएफबीयू के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि नौ बैंक श्रमिक संगठनों का मंच यूनाइटेड फेडरेशन आफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) की यहां बैठक हुई और दो दिन की हड़ताल को लेकर कर्मचारियों को बधाई दी गई.


इसके अलावा उन्होंने कहा , ‘हड़ताल के साथ संघर्ष तेज करने का फैसला किया गया है. मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान के लिये सरकार और बैंकों में उच्च प्राधिकरणों से मिलने का फैसला किया गया है. ’ वेंकटचलम ने कहा , ‘हालांकि अगर इन बैठकों में कोई समाधान नहीं निकलता है तो यूनाइटेड फोरम और बैंक यूनियन्स आगे बढ़ेगी और इससे भी ज्यादा बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा. ’


इस बीच नेशनल कान्फेडरेशनल आफ बैंक एंप्लायज के उपाध्यक्ष वीवीएसआर शर्मा के हवाले से तिरूपति से मिली खबर के मुताबिक बैंक कर्मचारी जुलाई और अगस्त में चरणबद्ध तरीके से अपना आंदोलन तेज करेंगे.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages