सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से एयर इंडिया की 23 फ्लाइट्स हुईं लेट - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 24, 2018

सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से एयर इंडिया की 23 फ्लाइट्स हुईं लेट

सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से एयर इंडिया की 23 फ्लाइट्स हुईं लेट

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा , ‘सॉफ्टवेयर से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक फ्लाइट्स के परिचालन पर असर पड़ा.'

Air India 23 flights delayed due to software problem
नई दिल्लीः एयर इंडिया की तकरीबन दो दर्जन फ्लाइट्स आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत विभिन्न स्थानों पर लेट हो गईं. चेक इन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी आने की वजह से विमानों को समय से चलाने में समस्या आई. एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि कम से कम 23 उड़ानों का डिपार्चर (प्रस्थान) समय पर असर पड़ा और सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से 15 से 30 मिनट के बीच देरी हुई.

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा , ‘सॉफ्टवेयर से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक फ्लाइट्स के परिचालन पर असर पड़ा. इस दौरान चेक इन और अन्य सेवाएं मैनुअली दी गईं. ’’

एयर इंडिया का सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन एसआईटीए प्रदान करती है. यह एक ग्लोबल एयरलाइन आईटी सेवा प्रोवाइडर कंपनी है. यह चेक इन, बोर्डिंग और सामान ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी मुहैया कराती है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages