सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 32900 के पास बंद, निफ्टी 10600 के नीचे फिसला - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 6, 2018

सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 32900 के पास बंद, निफ्टी 10600 के नीचे फिसला

सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 32900 के पास बंद, निफ्टी 10600 के नीचे फिसला

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 108.68 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 34,903 पर जाकर बंद हुआ है


market slips second day, sensex dips 109 points
नई दिल्लीः सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट जारी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की गिरावट की बदौलत घरेलू शेयर बाजार में 0.3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला है. वहीं कल आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी से पहले भी बाजार में दबाव देखा गया.

कैसी रही बाजार की चाल
आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 108.68 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 34,903 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 35.35 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 10,593.15 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स
आज फाइनेंशियल सर्विसेज और एनर्जी शेयरों का छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद मिला है. गिरने वाले सेक्टर्स में मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा 2.08 फीसदी की गिरावट रही और आईटी शेयर 1.37 फीसदी नीचे बंद हुए. इसके अलावा फार्मा शेयरों में 1.07 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है.

निफ्टी के शेयरों का हाल
आज निफ्टी के 50 में से 19 शेयरो में तेजी के साथ और 31 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ गिरावट दर्ज की गई है. चढ़ने वाले शेयरों में सिप्ला 4.11 फीसदी की तेजी के साथ और बजाज फाइनेंस 2.5 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. एचपीसीएल 1.76 फीसदी और टाटा स्टील 1.32 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ है. बजाज फिनसर्व में 1.21 फीसदी का उछाल देखा गया.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट सबसे ज्यादा 3.08 फीसदी नीचे बंद हुआ है और टाइटन 2.42 फीसदी नीचे बंद हुआ है. भारती एयरटेल 2.11 फीसदी और कोल इंडिया 2 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. एलएंडटी में 1.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages