दिल्ली में CNG 1.36 रुपये मंहगी हुई, आज रात से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें
आज रात 12 बजे से दिल्ली में सीएनजी 41.97 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी. वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 1.55 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 48.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.36 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लि . (आईजीएल) ने बयान में कहा कि रुपये में गिरावट तथा प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कच्चे माल की लागत बढ़ी है जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है.
आज रात 12 बजे से दिल्ली में सीएनजी 41.97 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी. वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 1.55 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 48.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी.
लागत बढ़ने से हुई सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी
आईजीएल ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि की वजह से सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी. आईजीएल ने कहा कि रात 12:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर सीएनजी के बिक्री मूल्य में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट जारी रहेगी. इस तरह रात 12:30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक दिल्ली में सीएनजी की कीमत 40.47 रुपये और नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 47.10 रुपये किलोग्राम रहेगी. पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में संशोधन नहीं किया गया है.
No comments:
Post a Comment