ईपीएफओ ने कहा-नहीं हुआ है डेटा चोरी, साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 27, 2018

ईपीएफओ ने कहा-नहीं हुआ है डेटा चोरी, साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं

ईपीएफओ ने कहा-नहीं हुआ है डेटा चोरी, साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं

ईपीएफओ का यह बयान इन खबरों के बाद आया है कि हैकर्स ने इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले साझा सेवा केंद्र द्वारा चलाई जाने वाली वेबसाइट aadhaar.epfoservices.com से अंशधारकों का डेटा चोरी किया है.


EPFO denies data theft allegations
नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने एक ऑनलाइन सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के जरिये प्रदान की जाने वाली सेवाएं रोक दी हैं. ईपीएफओ का कहना है कि उसने सीएससी की ‘संवेदनशीलता की जांच’ लंबित रहने तक इन सेवाओं को रोका है. हालांकि ईपीएफओ ने सरकार की वेबसाइट से अंशधारकों के डेटा लीक की किसी संभावना को खारिज किया है.

ईपीएफओ का यह बयान इन खबरों के बाद आया है कि हैकर्स ने इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले साझा सेवा केंद्र द्वारा चलाई जाने वाली वेबसाइट aadhaar.epfoservices.com से अंशधारकों का डेटा चोरी किया है. ये रिपोर्ट ईपीएफओ केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जॉय द्वारा सीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश त्यागी को लिखे पत्र पर आधारित हैं.

दरअसल कर्मचारियों के डाटा चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक aadhaar.epfoservices.com से ये डाटा चोरी हुआ है.

यह रिपोर्ट वायरल होने के बाद ईपीएफओ ने बयान जारी कर कहा , ‘डेटा या सॉफ्टवेयर की संवेदनशीलता को लेकर चेतावनी एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है. इसी आधार पर सीएससी के जरिये प्रदान की जाने वाली सेवाओं को 22 मार्च, 2018 से रोक दिया गया है. ’’

ईपीएफओ ने कहा कि ये रिपोर्ट सीएससी के जरिये सेवाओं के बारे में है और इनका ईपीएफओ सॉफ्टवेयर या डेटा केंद्र से लेना देना नहीं है. ईपीएफओ ने कहा कि डेटा लीक की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. डेटा सुरक्षा और संरक्षण के लिए ईपीएफओ ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए सर्वर को बंद कर दिया है. जांच पूरी होने तक सीएससी के जरिये सेवाएं प्रदान नहीं की जाएंगी.

ईपीएफओ ने आगे कहा कि किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है. डेटा लीक की किसी भी संभावना को रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए गए हैं. भविष्य में इस बारे में सतर्कता बरती जाएगी.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages