कमजोर मांग से सोने के दाम में हल्की गिरावट, मिली मामूली राहत - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 26, 2018

कमजोर मांग से सोने के दाम में हल्की गिरावट, मिली मामूली राहत

कमजोर मांग से सोने के दाम में हल्की गिरावट, मिली मामूली राहत

वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में कल सोना 0.22 फीसदी गिरकर 1301.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.99 फीसदी लुढ़ककर 16.47 डॉलर प्रति औंस रह गई.


 Gold price down due to decreased demand
नई दिल्लीः सोने के दाम में आज हल्की गिरावट देखने को मिली है. नरम वैश्विक संकेतों के बीच उच्चस्तर पर स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 105 रुपये घटकर 32,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. यह लगातार चार दिनों की तेजी के बाद की गिरावट है.

दिल्ली और ग्लोबल बाजारों में सोने के दाम
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना प्रत्येक 105-105 रुपये गिरकर क्रमश 32,370 रुपये और 32,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले चार कारोबारी सत्रों में यह 600 रुपये मजबूत हुआ है. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर टिकी रही. वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में कल सोना 0.22 फीसदी गिरकर 1301.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.99 फीसदी लुढ़ककर 16.47 डॉलर प्रति औंस रह गई.

क्यों आई सोने में गिरावट
कारोबारियों ने बताया कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के रूप में महंगी धातुओं की मांग कम हुई जिससे विदेशी बाजारों में सोने में नरमी रही. इसके अलावा घरेलू बाजार में ऊंचे स्तर पर स्थानीय मांग कमजोर रही .

कैसी रही चांदी की चाल
चांदी भी इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से 350 रुपये लुढ़ककर 41,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. चांदी हाजिर 350 रुपये लुढ़ककर 41,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 495 रुपये टूटकर 40,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई. हालांकि, चांदी सिक्के में कोई बदलाव नहीं हुआ. सिक्का लिवाल 76 हजार रुपये और बिकवाल 77 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages