वीडियोकॉन कर्ज मामला: आयकर विभाग ने दीपक कोचर को नया नोटिस जारी किया - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 27, 2018

वीडियोकॉन कर्ज मामला: आयकर विभाग ने दीपक कोचर को नया नोटिस जारी किया

वीडियोकॉन कर्ज मामला: आयकर विभाग ने दीपक कोचर को नया नोटिस जारी किया

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि दीपक कोचर को यह नोटिस उनकी व्यक्तिगत क्षमता में भेजा गया है. इसमें उनके व्यक्तिगत लेनदेन और वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है.


Videocon debt case: Income tax Department Issued new notice to Deepak Kochar

चंदा कोचर और दीपक कोचर (फाइल फोटो)

नई दिल्लीः आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में दीपक कोचर को नया नोटिस जारी किया है. दीपक कोचर निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर के पति हैं. यह मामला आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन कर्ज मामले से जुड़ा है.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि दीपक कोचर को यह नोटिस उनकी व्यक्तिगत क्षमता में भेजा गया है. इसमें उनके व्यक्तिगत लेनदेन और वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है. अधिकारियों ने कहा कि दीपक कोचर से दस दिन के भीतर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है.

आयकर विभाग ने उनसे न्यूपावर रिन्यूवेबल्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) की हैसियत से ब्यौरा मांगा गया है दो बार पहले भी ब्यौरा मांगा है. आयकर विभाग की विशेष तौर से मारीशस स्थित दो कंपनियों से न्यूपावर रिन्यूवेबल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिले 325 करोड़ रुपये के कैश फ्लो पर नजर है. इन दो विदेशी कंपनियों की फर्स्ट लैंड होल्डिंग्स लिमिटेड और डीएच रिन्युवेबल्स होल्डिंग्स लिमिटेड के नाम से पहचान की गई है.

टैक्स अधिकारी अब 2010-11 से लेकर 2015-16 के बीच न्यूपावर रिन्यूवेबल्स की गतिविधियों के बारे में अध्ययन कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages