लगातार तीसरे दिन गिरे सोने के दामः चांदी में आया उछाल - Bussines News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 29, 2018

लगातार तीसरे दिन गिरे सोने के दामः चांदी में आया उछाल

लगातार तीसरे दिन गिरे सोने के दामः चांदी में आया उछाल

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता 105-105 रुपये के नुकसान से क्रमश: 31,860 रुपये और 31,710 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया.


Gold prices down due to global demand, silver jumps
नई दिल्लीः कमजोर ग्लोबल रुख और लोकल ज्वैलर्स की मांग में कमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार तीसरे दिन नीचे आया. सोने का भाव 105 रुपये टूटकर 31,860 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. लगातार 3 दिनों की कमजोरी से सोने में 615 रुपये की गिरावट आ चुकी है.

क्यों आई है सोने की कीमत में गिरावट
कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से सोने की कीमतें नीचे आईं हैं. अमेरिका-उत्तर कोरिया वार्ता की संभावनाएं फिर पैदा हुई हैं जिससे निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग घटी है. इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग घटने से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है.

ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता 105-105 रुपये के नुकसान से क्रमश: 31,860 रुपये और 31,710 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. इससे पिछले दो दिन में सोने में 510 रुपये की गिरावट आई थी. गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.08 फीसदी के नुकसान से 1296.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

चांदी के दाम में आया उछाल
इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्स की छिटपुट मांग से चांदी 70 रुपये चढ़कर 40,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 205 रुपये चढ़कर 40,120 रुपये प्रति किलोग्राम रहे. चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी 0.58 फीसदी के नुकसान से 16.34 डॉलर प्रति औंस रह गई.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages